भदोही
सुप्रीम कोर्ट में अवंतिका रावत ने पूरी की पहली न्यायिक इंटर्नशिप
न्यायमूर्ति संजय करोल के मार्गदर्शन में मिला न्यायिक प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर
ज्ञानपुर/भदोही। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, भदोही के रीडर स्वतंत्र रावत की पुत्री एवं आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली (पंजाब) की द्वितीय वर्ष की विधि छात्रा अवंतिका रावत ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अपनी पहली न्यायिक इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी कर जनपद का गौरव बढ़ाया है।
सुप्रीम कोर्ट की कार्यप्रणाली का मिला व्यावहारिक अनुभव
अवंतिका रावत ने यह इंटर्नशिप सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय करोल के मार्गदर्शन में पूरी। इंटर्नशिप के दौरान उन्हें सर्वोच्च न्यायालय की न्यायिक कार्यप्रणाली, विधिक अनुसंधान, वादों की सुनवाई की प्रक्रिया तथा न्यायिक प्रणाली के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझने और सीखने का अवसर मिला।
भविष्य के विधि करियर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि
बताया गया कि यह अनुभव उनके विधिक ज्ञान को और समृद्ध करेगा तथा भविष्य में एक सफल विधि विशेषज्ञ बनने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उनकी इस उपलब्धि को जनपद के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।
परिजनों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
अवंतिका रावत की सफलता पर उनके पिता स्वतंत्र रावत, परिवार के सदस्यों, शिक्षकों, शुभचिंतकों और विधि जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
