Connect with us

भदोही

संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे चलेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित, तीन पालियों में तैनात रहेंगे अधिकारी-कर्मचारी

ज्ञानपुर/भदोही। जनपद में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से 24 घंटे संचालित रहेगा।

24 घंटे मिलेगी सहायता, हेल्पलाइन नंबर जारी

जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़, जलभराव या किसी भी आपात स्थिति की सूचना देने के लिए आमजन दूरभाष संख्या 05414-250226, 05414-250608 तथा टोल फ्री हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल संबंधित विभागों को सक्रिय कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया जाएगा।

नोडल अधिकारी की नियुक्ति, तीन पालियों में ड्यूटी

जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञानपुर भान सिंह को बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए सिंचाई, राजस्व, पशुपालन और होमगार्ड्स विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है। पहली पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे और तीसरी पाली रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य करेगी।

अफवाहों से बचें, प्रशासन का करें सहयोग

प्रत्येक पाली में तैनात कर्मचारी सूचनाओं का संकलन, विभागीय समन्वय और राहत कार्यों की निगरानी करेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए हैं तथा आमजन से अपील की है कि बाढ़ या जलभराव की स्थिति में घबराएं नहीं, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष या 1077 हेल्पलाइन पर दें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page