Connect with us

वाराणसी

सीएचसी सारनाथ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की हुई तैनाती

Published

on

Loading...
Loading...

ओपीडी में देखे गये पांच दिनों में 105 मरीज, दो भर्ती

Loading...

वाराणसी: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) सारनाथ में चिकित्सकीय सेवाएं शुरू हो चुकी है। यहां महिला चिकित्साधिकारी समेत विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती कर दी गयी है। ओपीडी में अबतक 105 मरीज देखे जा चुके है। इनमें दो की भर्ती भी की गयी है, जिनका उपचार किया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत कर बनाये गये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारनाथ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 24 मार्च को वाराणसी दौरे के दौरान किया था। इसके साथ ही जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या बढ़कर अब 14 हो चुकी है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों की नौ सीएचसी के साथ ही शहरी सीएचसी सारनाथ, शिवपुर, दुर्गाकुण्ड, चौकाघाट, काशी विद्यापीठ शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि गत 24 मार्च को उद्घाटन के बाद से ही सीएचसी सारनाथ में चिकित्सकीय सेवाएं शुरू कर दी गयी है। डा. शिवांगी कंचन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारनाथ का अधीक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त वहां महिला चिकित्साधिकारी डॉ. किरन जायसवाल के अलावा डॉ. सुनील गुप्ता व डॉ.आयुषी की तैनाती कर दी गयी है। साथ ही सर्जन डॉ. एसके सिंह प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा आर्थो सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार भी प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को वहां उपलब्ध रहेंगे। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी सारनाथ में अबतक की हुर्इ ओपीडी में 105 मरीज देखे जा चुके है। इनमें 53 पुरुष, 37 महिलाए व 15 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा वहां मरीजों के भर्ती का भी काम शुरू कर दिया गया है। गैस्ट्रिक से पीड़ित 46 वर्षीय गंगाराम यहां भर्ती होने वाले पहले मरीज बने। इसके अतिरिक्त उल्टी-दस्त से पीड़ित 50 वर्षीय अनुज तिवारी को भी यहां भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएचसी सारनाथ क्षेत्रीय लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। क्षेत्र के नागरिकों को अब उनके घर के समीप ही जांच, टीकाकरण व अन्य चिकित्सकीय सुविधाए उपलब्ध होंगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page