Connect with us

गाजीपुर

सिधौना पंचायत भवन में तीन दिन से सक्रिय बाढ़ राहत चौकी, स्वास्थ्य टीम ने संभाली कमान

Published

on

Loading...
Loading...

सिधौना (गाजीपुर)। क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सिधौना पंचायत भवन पर पिछले तीन दिनों से बाढ़ राहत चौकी सक्रिय है। राहत चौकी पर डॉ. महातिम राव ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। उनके साथ आशा कार्यकत्री माधुरी भी मौजूद रहकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जरूरतों में सहयोग कर रही हैं।

बाढ़ राहत चौकी के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरत के अनुसार दवाएं भी दी जा रही हैं। डॉ. महातिम राव ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर इधर-उधर भटकने के बजाय बाढ़ राहत चौकी पर पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लें और आवश्यक दवा प्राप्त करें।

Loading...

उन्होंने बताया कि पंचायत भवन पर बाढ़ राहत चौकी लगातार संचालित है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को जरूरत के समय स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बाढ़ के पानी के संपर्क में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी गई।

ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चिकित्सक ने स्वयं गांव में पहुंचकर लोगों को राहत चौकी की जानकारी दी। लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच पंचायत भवन पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को राहत मिली है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page