Connect with us

गाजीपुर

घरेलू विवाद के बाद युवक ने गोमती में लगाई छलांग, पुलिस की तत्परता से बची जान

Published

on

Loading...
Loading...

सिधौना (गाजीपुर)। घरेलू विवाद से क्षुब्ध एक युवक ने गुरुवार रात गोमती नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना रात करीब नौ बजे की है। युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही सिधौना चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम खरबान निवासी चंदन तिवारी पुत्र माताभिख तिवारी किसी घरेलू विवाद के बाद सिधौना क्षेत्र में गोमती नदी के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदते देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिधौना चौकी इंचार्ज सुधीर राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे तक चले प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसके बाद पुलिस युवक को सिधौना चौकी लेकर आई। स्थिति सामान्य होने पर उससे आवश्यक जानकारी ली गई। पुलिस ने तत्काल युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। देर रात युवक का भाई सिधौना चौकी पहुंचा। आवश्यक लिखा-पढ़ी पूरी करने के बाद पुलिस ने युवक को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से समय रहते युवक की जान बच गई। चौकी इंचार्ज सुधीर राय समेत पुलिस स्टाफ की सक्रियता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page