Connect with us

भदोही

सावन के पहले सोमवार पर प्रशासन रहा अलर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था पर पूरे दिन रही विशेष निगरानी

डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने मंदिरों और कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

भदोही। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिले के प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरे दिन मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशन में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर रही कड़ी निगरानी

प्रशासन की ओर से प्रमुख शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, शांतिपूर्ण जलाभिषेक और सुचारु यातायात संचालन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध रहीं।

अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

उपजिलाधिकारी अरुण दीक्षित ने संबंधित क्षेत्राधिकारी, पुलिस बल, अधिशासी अधिकारी, मंदिर समिति और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ बड़े शिव मंदिर गोपीगंज, सेमराधनाथ धाम तथा हरिहरनाथ मंदिर, ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

Advertisement

प्रत्येक सोमवार रहेगी विशेष निगरानी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। मंदिर परिसरों, कांवड़ मार्गों और यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए तथा सुरक्षा एवं जनसुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page