Connect with us

भदोही

एडीजी नवीन अरोरा ने कांवड़ यात्रा और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही में अधिकारियों संग बैठक, सुरक्षा, यातायात और अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश

कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर पुलिस बल की सतर्कता परखी, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

भदोही। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन नवीन अरोरा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा-2026, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और जनसुविधाओं का जायजा लिया।

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एडीजी ने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने भोजन, पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था, सड़क की सुगमता, फायर सर्विस, एंबुलेंस और क्रेन जैसी आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थलों और गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों की निगरानी तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

पुलिस लाइन का निरीक्षण, अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

ज्ञानपुर पुलिस लाइन पहुंचने पर एडीजी को पुलिस गार्द ने सलामी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया तथा पुलिस कर्मियों की सुविधाओं और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने श्रावण मेले की तैयारियों और अपराध नियंत्रण पर प्रस्तुतीकरण दिया।

Advertisement

अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

बैठक में सत्यापन अभियान, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, बीट पुलिसिंग, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य (e-Sakshya) और ई-समन (e-Summon) प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग करने और विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर विशेष फोकस

एडीजी ने महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, ज़ीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान, यातायात प्रबंधन, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, गौ-तस्करी तथा अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page