Connect with us

गाजीपुर

सादात और बहरियाबाद में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और चिकित्सालयों में आयोजित हुए योग शिविर, लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगाभ्यास, योग के महत्व और स्वास्थ्य लाभों पर हुई चर्चा

सादात (गाजीपुर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सादात, बहरियाबाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

बापू इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने किया योगाभ्यास

बापू इंटर कॉलेज, सादात में योग प्रशिक्षक अनिल मौर्या के निर्देशन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उदयभान सिंह, प्रबंधक सुशील कुमार सिंह तथा एनसीसी अधिकारी शुभम सिंह की देखरेख में 35 सीनियर डिवीजन (एसडी) एवं 15 सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) के एनसीसी कैडेट्स ने योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में जाह्नवी तिवारी, तनु, आयुष यादव, प्रियांशु तिवारी सहित अनेक कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता की।

Advertisement

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज (समता), सादात में आयोजित योग शिविर में प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह यादव और प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत यादव ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डॉ. सरजीत सिंह, पशु चिकित्सक प्रशांत कुमार, सीएम फेलो डॉ. बृजेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने योगासन किए और नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मरदापुर स्थित कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के उप निदेशक इंजीनियर धर्मेंद्र यादव एवं प्रधानाचार्य डॉ. एस.के. यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में डॉ. एकरामुल्लाह, डॉ. शिवकुमार यादव, हरिशंकर मिश्रा, सुशीला यादव, श्वेता पाण्डेय, राम भरोस यादव, सुधीर यादव, छोटेलाल, संतोष भारती, जफर अंसारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

बहरियाबाद और भीमापार में भी लगे योग शिविर

बहरुल उलूम बहरियाबाद, राजकीय यूनानी चिकित्सालय बहरियाबाद तथा भीमापार में भी योग शिविर आयोजित किए गए। यूनानी चिकित्सालय भीमापार में प्रभारी चिकित्सक डॉ. आतिया खान के निर्देशन में लोगों ने प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

Advertisement

योग जीवन जीने की कला है : डॉ. आतिया खान

डॉ. आतिया खान ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

लोगों ने नियमित योग करने का लिया संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में योग दिवस को लेकर उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page