भदोही
सर्विस लेन पर दो ऑटो की टक्कर में महिला गंभीर घायल
प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सालय रेफर, घटना से मची अफरा-तफरी
विट्ठलपुर-छतमी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर हुआ हादसा
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर विट्ठलपुर-छतमी स्थित सर्विस लेन पर बुधवार को दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छेछुआ सीतामढ़ी निवासी रेनू सिंह (35 वर्ष), पत्नी परमानन्द सिंह** ऑटो से यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान विट्ठलपुर-छतमी के पास सर्विस लेन पर दो ऑटो आपस में टकरा गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
एम्बुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल
घटना की सूचना मिलने पर सरकारी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर
चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
पुलिस जुटी जानकारी एकत्र करने में
घटना की सूचना पर संबंधित पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
