Connect with us

गाजीपुर

सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘स्पंदन 2025’ धूमधाम से मनाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल में 20वें वार्षिकोत्सव ‘स्पंदन 2025’ का भव्य आयोजन विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि 1008 त्रिवेणी दास जी महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की पूजन-अर्चना से किया गया।

कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने “धरती ऊपर दरिया, दरिया के ऊपर अंबर” और “मुरली बजैय्या रास रसायिया श्याम सलोना है” पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, कक्षा 1, 2 और 3 के बच्चों ने “आयो रे मरो ढोलना” और “कहते हैं मुझको हवा हवाई” गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

कक्षा 5 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत होली रिमिक्स डांस को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद थीम डांस “बेटी बचाओ” और “महाभारत स्पेशल एक्ट” ने भावनात्मक संदेश दिया, जिसे कक्षा 9 से 12 की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। कवि सम्मेलन में हास्य और वीर रस की कविताओं ने कार्यक्रम को और रोचक बना दिया। नाटक “नशामुक्ति,” “माता-पिता की सेवा,” और “धरती का दर्द” ने समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

Advertisement

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार यादव ने अपने संबोधन में बताया कि सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल अब स्मार्ट स्कूल बन चुका है, जहां सभी कक्षाएं डिजिटल बोर्ड से सुसज्जित हैं और अत्याधुनिक शिक्षण पद्धति अपनाई जा रही है। विद्यालय के छात्र जिला स्तरीय परीक्षाओं और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में भी श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर रहे हैं। खेलकूद में भी विद्यालय के छात्र संकुल स्तरीय मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा 6 की आर्या सिंह को ‘बेस्ट एक्टर,’ कक्षा 8 सी के रितांशु राव को ‘बेस्ट सिंगर,’ और कक्षा 8 की गार्गी सिंह को ‘बेस्ट इन डांसिंग’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें छात्रवृत्ति स्वरूप 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक पुष्पा यादव, प्रधानाचार्य संतोष यादव, हेड मिस्ट्रेस पूजा यादव, कोऑर्डिनेटर डीके सिंह, रंजना वर्मा, अर्पिता सिंह, रुचि राय, सुमन मैम, संगीता मैम, स्वाति मैम, जया मैम, हीना मैम, हमीदा मैम, जुलेखा मैम, खान सर, राशिद सर, मंगल सर, सुनीता मैम, शांति मैम, शकून मैम, अनिता मैम समेत सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और उनका विशेष योगदान रहा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page