Connect with us

गाजीपुर

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गोदसैयां ग्राम सभा के रेलवे अंडरपास पुलिया के पास सुबह 9:25 बजे हुई। मृतक मुंबई से गोरखपुर जा रही लोकमान्य टर्मिनस एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11080) की चपेट में आ गया। यह ट्रेन रूट डायवर्जन के कारण दुल्लहपुर से होकर गुजर रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ। ट्रेन के चालक ने दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने दुल्लहपुर थाने और रेलवे पुलिस को जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। मृतक चेक शर्ट और नीले रंग का लोअर पहने हुए था। उसके सिर, पैर और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में यह हादसा दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। पुलिस का अनुमान है कि मृतक मुस्लिम समुदाय से हो सकता है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page