Connect with us

दुर्घटना

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भुवरिया पायलपार मार्ग के पास बीती रात 9:00 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई मृतक की पहचान शिवसरा निवासी सुमित्रानंदन शर्मा पुत्र स्वर्गीय महावीर प्रसाद शर्मा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह काम करके अपने घर लौट रहे थे तभी गेहूं से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनके मौके पर मौत हो गई।

Loading...

देर रात परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। शनिवार सुबह 10:00 बजे थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page