Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा में अधूरे नाले-पुलिया निर्माण से जलभराव, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

अधूरी पुलिया-नाला निर्माण से व्यापार चौपट

सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग पर फोरलेन बनाने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही से नाला निर्माण कार्य आधा-अधूरा होने के कारण व्यापारियों की दुकानों के सामने जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। रविवार को हुई बरसात से दुकानों के सामने हुए जलभराव को लेकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि नाला और पुलिया निर्माण नहीं होने से जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और लोग परेशान हैं। कारोबार प्रभावित हो रहा है। जिला प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई गई है।

फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण सकलडीहा कस्बे के मुख्य मार्ग पर सैकड़ों कारोबारी परेशान हैं। नाला और सड़क निर्माण आधा-अधूरा होने के कारण बीते तीन वर्षों से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर नाला निर्माण होने के बावजूद जल निकासी की समस्या बनी हुई है। कई जगहों पर नाला ऊँचा होने के कारण ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं और कारोबार चौपट हो रहा है।

रविवार को सुबह हुई बरसात से दुकानों के सामने जलभराव की समस्या उत्पन्न होने से कारोबार पूरी तरह प्रभावित रहा। सब्जी, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, चाय-पान और मोबाइल दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पुलिया निर्माण अधूरा होने के कारण सड़क के किनारे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नाला निर्माण में तेजी से कार्य नहीं होने के कारण दुकानों के सामने जलभराव हो रहा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग संक्रामक रोगों से परेशान हैं। शिकायत के बावजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारी अनजान बने हुए हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष के.के. सोनी, दिलीप गुप्ता, प्रभुनाथ गुप्ता, सुनील चौरसिया ने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page