Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा पी.जी. कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ रैली से गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। जिले के सकलडीहा पी.जी. कॉलेज, चंदौली में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को समर्पित यूपी सरकार की प्रमुख पहल “मिशन शक्ति” के पाँचवें चरण के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व कॉलेज के प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने किया।

यह रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर आस-पास के क्षेत्रों में निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों, कानूनी सुरक्षा, आत्मरक्षा और लैंगिक समानता के संदेश को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। प्रतिभागियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लहराए, जिन पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े नारे लिखे थे।

इस कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव, प्रोफेसर विजेंद्र सिंह, प्रोफेसर महेंद्र सिंह तथा श्री अजय कुमार यादव, डॉ. पवन ओझा सहित कॉलेज के अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि “मिशन शक्ति एक जन-आंदोलन है और शिक्षण संस्थानों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएँ। आज की यह रैली इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।”

कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Advertisement

इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज परिवार ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page