Connect with us

मिर्ज़ापुर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

अदलहाट के हाजीपुर गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

20 वर्षीय विनीत पिता का इकलौता पुत्र था, पांच बहनों का था भाई

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजीपुर निवासी 20 वर्षीय विनीत पाण्डेय अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी पांच बहनें हैं। बताया गया कि विनीत अक्सर देर से सोकर उठता था। शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी बहन ने दरवाजा खटखटाकर उसे जगाने का प्रयास किया।

काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर बहन ने दरवाजे को धक्का दिया, जिससे दरवाजा खुल गया। कमरे के अंदर विनीत को हुक में गमछे के सहारे लटकता देख परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।

Advertisement

परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पीआरबी और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अदलहाट अजय कुमार सेठ ने बताया कि युवक की मौत फांसी लगाने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page