गाजीपुर
शेरपुर के ग्राम सचिवालय का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण
भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर में ग्राम प्रधान अंजनी राय के द्वारा बनाया गया ग्राम सचिवालय, का लोकार्पण मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गाजीपुर अनुपम शुक्ल के कर कमलों द्वारा किया गया। साथ में वरिष्ठ अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद एवं उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद डॉक्टर हर्षिता तिवारी मौजूद रहीं। किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द के प्रधानाचार्य दयाशंकर राय अपने विद्यालय के छात्र और छात्राओं को लेकर ग्राम सचिवालय पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, उप जिलाधिकारी हर्षिता तिवारी के आगमन पर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

अनुपम शुक्ल ने बच्चों का कार्यक्रम देखकर बहुत ही प्रशंसा की। ग्राम प्रधान द्वारा बनाया गया ग्राम सचिवालय, जिसमें सचिव कक्ष, पंचायत सहायक कक्ष, प्रधान कक्ष, सभागार कक्ष, BC सखी कक्ष, लेखपाल कक्ष, बहुउद्देशीय कक्ष और शौचालय, नीचे मीटिंग हॉल बनाकर तैयार किया गया है। सचिव सूर्यभान राय ने बताया ग्राम प्रधान के सहयोग से लगभग लागत 40 लाख रुपए लगी है। भांवरकोल खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद, एडीओ पंचायत अजय मिश्रा, सचिव पंकज त्रिपाठी, पिंटू सरोज, सुधीर राय मौजूद रहे।
गंगा मां के तट पर बसा यह शेरपुर गांव इतिहास के पन्नों में हमेशा से यादगार रहा है। आजादी के बाद ग्राम प्रधान स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद राय 1954 से 1995 तक ग्राम प्रधान रहकर जो इतिहास रचा है, वह हमेशा के लिए अमर रहेगा। यही नहीं, देश की आजादी में अष्ट शहीद शेरपुर के नाम से भी मशहूर रहा है। आजादी के बाद से अभी तक 9वें ग्राम प्रधान अंजनी राय ग्राम प्रधान पद को सुशोभित कर रही हैं।

ग्राम प्रधान अंजनी राय ने जिलाधिकारी गाजीपुर को प्रार्थना पत्र देकर 40 हजार जनसंख्या वाले पंचायत उत्सव भवन बनवाने हेतु मांग की है, जिसमें बताया गया है कि भूमि गांव में उपलब्ध है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने कहा ऐसे पंचायत भवन हर गांव में होना चाहिए क्योंकि एक ही छत के नीचे सभी दफ्तर मौजूद हैं।
उन्होंने कहा शेरपुर गंगा कटान को रोकने के लिए आने वाली योजनाओं में भरपूर प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा पंचायत सचिवालय के प्रांगण में महुवनी पौधा अपने हाथों से लगाकर पर्यावरण को ऊर्जा देने का काम किया। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद डॉक्टर हर्षिता तिवारी ने भी महुवनी का पेड़ लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने का काम किया।

मौजूद गणमान्य लोग पूर्व प्रधान लल्लन राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, प्रधान संघ अध्यक्ष बृजलाल यादव, पूर्व प्रधान अविनाश राय, मुन्ना प्रधान, मनोज राय, मास्टर हेमनाथ राय, प्रधान जुबेर अहमद, जुनेद प्रधान, राजेश राय बागी, दिनेश चौधरी प्रवक्ता मौजूद रहे। मंच संचालन सूर्यभान राय सचिव शेरपुर द्वारा किया गया।
