Connect with us

अपराध

शिवपुर पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्त व तीन बाल अपचारी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपराधों की रोकथाम चोरी लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0441/2023 धारा 457/380 भादवि व मु0अ0स0- 0513/2022 धारा 457/380 भादवि थाना शिवपुर से सम्बन्धित अभियुक्त आशीष सोनी पुत्र स्व0 रंगीले सोनी नि0 एस 29/162 शिवपुर पंचकोशी रोड थाना शिवपुर जनपद वाराणसी, ओम प्रकाश पुत्र विजय मौर्या नि०-एस 15/101 भरलाई थाना शिवपुर वाराणसी कमि० वाराणसी व नफ़र बाल अपचारीगण को भरलाई थाना शिवपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण व बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी गये पीली व सफेद धातु के आभूषण, 02 मोबाईल व 1200/- रु0 नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page