Connect with us

वायरल

शादी से पहले युवक की गई जान, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

अमरोहा। जिले के हसनपुर रहरा मार्ग पर हाकमपुर में पेट्रोल पंप के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार बंटी कुमार (24 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि उसका मौसेरा भाई घायल हो गया। मरने वाले युवक की दो दिन बाद शादी होनी थी। वह रिश्तेदारी में शादी का कार्ड बांटने के बाद घर लौट रहा था। बाइक को टक्कर मारने के बाद डीसीएम भी पलट गई। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रहरा थाना क्षेत्र के गांव राखली में किसान छुट्टन का परिवार रहता है। किसान के बेटा बंटी कुमार (24) अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी का कार्य करता था। 14 फरवरी को बंटी की बरात गजरौला जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बंटी कुमार अपने मौसेरे भाई सोनू पुत्र भजन सिंह निवासी गांव ईंटा भैसरी के साथ बाइक से रिश्तेदारों में शादी का कार्ड बांटने गया था। शाम के वक्त वह हसनपुर से अपने गांव बुराबलों की तरफ जा रहे थे। रहरा हसनपुर मार्ग पर गांव हाकमपुर में पेट्रोल पंप के नजदीक सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर पुलिस व लोगों की भीड़ जुट गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां घंटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू का उपचार कराया जा रहा है।

Loading...

उधर, हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके पर डीसीएम को छोड़कर फरार हो गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि, हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और डीसीएम चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page