गाजीपुर
शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप
17 वर्षीय किशोरी की मां की तहरीर पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बरामदगी के प्रयास तेज
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी का झांसा देने का आरोप
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि गांव निवासी अमजद अंसारी पुत्र रुस्तम अंसारी उनकी 17 वर्षीय बेटी को 12 सितंबर 2026 की भोर करीब तीन बजे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
किशोरी के परिजनों के थाने पहुंचने के बाद भांवरकोल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी
पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किशोरी को जल्द बरामद करने की मांग की है। पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
