Connect with us

पूर्वांचल

विश्व प्रसिद्ध लठामार होली आज: CM योगी 23वीं बार आ सकते हैं मथुरा, लगातार 5 साल बरसाना के रंग में रंगे

Published

on

Loading...
Loading...

मथुरा। उत्तर प्रदेश फिर से भगवा रंग में रंग चुका है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23वीं बार कृष्णनगरी मथुरा आ सकते हैं। आज यहां बरसाना में विश्व प्रसिद्ध ‘लठामार’ होली का उत्सव है। मुख्यमंत्री योगी इस उत्सव में 5 साल से लगातार आ रहे हैं। इस बार भी उनके आने की संभावना है। जिसके चलते पूरे शहर में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद है। स्थानीय भाजपा नेताओं के मुताबिक, योगी के लठामार होली आयोजन में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से हो रही हैं। लिहाजा उनके आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा है।

योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में साल 2017 का चुनाव प्रचंड बहुमत से जीते थे। सूबे की कमान संभालने के बाद से ही श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा भी योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में रही। इसी के चलते 22 बार उन्होंने मथुरा जनपद का दौरा किया। समय-समय पर उन्होंने यहां चल रहे विकास कार्यों से लेकर रंगोत्सव में भी शिरकत की। कल जिस समय चुनाव परिणाम आ रहे थे, तो भाजपा की जनपद इकाई योगी के बरसाना कार्यक्रम की तैयारियां कर रही थी। एक पदाधिकारी ने कहा कि, योगी के नेतृत्व में यूपी में भाजपा की बंपर जीत के बाद वे 23वीं बार मथुरा आ सकते हैं।

Loading...

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि, हमें वीवीआईपी के विजिट के लिए कुछ समय पहले ही बता दिया गया था। बरसाना की लठामार होली में मुख्यमंत्री योगी पिछले पांच साल से लगातार शिरकत किए हैं। इस बार भी उनके आगमन की संभावना को देखकर व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके कार्यक्रम की अधिकृत सूचना नहीं आई है। वहीं, तैयारियों को देखते हुए माना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री के शुक्रवार को आने की संभावना है। वे हेलिकॉप्टर से बरसाना आ सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page