Connect with us

वाराणसी

विभिन्न मुद्दों को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

पेट्रोल-डीजल कीमतों, बिजली दर वृद्धि और पेपर लीक के विरोध में सपा का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट मार्च के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, हुई नारेबाजी

वाराणसी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, अपराधों में वृद्धि, बिजली दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी तथा पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शास्त्री घाट पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया।

कचहरी चौराहे पर रोका गया जुलूस

प्रदर्शनकारियों के कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही कचहरी चौराहे के पास भारी पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती कर बैरिकेडिंग की गई। पुलिस ने सपाइयों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

Advertisement

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विभिन्न जनसमस्याओं और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।

बड़ी संख्या में शामिल हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव, डॉ. ओपी सिंह, पूजा यादव, संतोष यादव एडवोकेट “बबलू”, लालू यादव, किशन दीक्षित, प्रदीप जायसवाल, राजू यादव, महेंद्र सिंह यादव, उमेश प्रधान, दिलशाद अहमद, संगीता पटेल, विकास यादव एडवोकेट “बच्चा”, दीपचंद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page