गाजीपुर
विभिन्न तहसीलों में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
गाजीपुर (जयदेश)। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में राजस्व गांवों में अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रशासनिक टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सरकारी भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराते हुए निम्नलिखित धाराओं के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

तहसील कासिमाबाद में 09 राजस्व ग्राम में 21 स्थानों पर धारा-124, 116, 67 के अन्तर्गत कुल 0.024 हेक्टेयर, तहसील जमानियां में 04 राजस्व ग्रामों में कुल 21 स्थानों पर कुल 0.902 हेक्टेयर, तहसील सदर में 13 राजस्व ग्राम में 21 स्थानों पर कुल 6.341 हेक्टेयर, तहसील सेवराई में 08 राजस्व ग्रामों में 21 स्थानों पर कुल 5.351 हेक्टेयर, तथा तहसील सैदपुर में 06 राजस्व ग्रामों में 11 स्थानों पर कुल 3.038 हेक्टेयर, तहसील जखनियां में 15 राजस्व ग्रामों में 20 स्थानों पर कुल 5.4996 हेक्टेयर एवं तहसील मुहम्मदाबाद में 10 राजस्व ग्रामों में 13 स्थानों पर कुल 4.978 हेक्टेयर में पत्थर गड़ी का कार्य, रास्तों को कब्जा मुक्त एवं अवैध कब्जा मुक्त कराया गया।

अभियान के दौरान टीमों ने राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कर अवैध भूमि कब्जा एवं चकमार्ग को खाली कराते हुए चकरोड़ निर्माण कार्य कराया गया तथा पोखरों पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित किया। इसके उपरांत जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध भूमि/किसान की जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई भूमि को संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे अवैध कब्जा न करें एवं किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
