Connect with us

गाजीपुर

सीबीएसई 12वीं में वेद इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में वेद इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह एवं खुशी का माहौल व्याप्त है।

विद्यालय की छात्रा मौली श्रीवास्तव ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सुशील यादव ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा हर्ष सिंह ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में यशिका यादव ने जीव विज्ञान में शत-प्रतिशत (100) अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वर्तिका यादव ने अंग्रेजी विषय में 95 अंक प्राप्त किए। हर्ष सिंह ने गणित में 91 एवं रसायन विज्ञान में 95 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शारीरिक शिक्षा विषय में विधि पोद्दार ने 95 अंक प्राप्त किए, जबकि हिंदी विषय में अखिलेश कुशवाहा एवं राजश्री दुबे ने 91-91 अंक अर्जित किए। इकोनॉमिक्स विषय में अंशिका प्रधान ने 90 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक पंकज प्रकाश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधान निदेशिका ऋचा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा ने CBSE परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से महेश शुक्ला, अपूर्वा सिन्हा, आलोक सिंह कुशवाहा, राज वर्मा, शैलेश श्रीवास्तव, अंजली सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page