Connect with us

बलिया

विनोद राय के परिजनों को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता : नारद राय

Published

on

Loading...
Loading...

नरही थाना कांड की 10वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर पूर्व मंत्री ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

बलिया। नरही थाना कांड में पुलिस की गोली से जान गंवाने वाले विनोद राय की 10वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर पूर्व मंत्री नारद राय ने पत्रकार वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विनोद राय के परिजनों को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि पीड़ित परिवार चाहेगा तो वह न्याय की लड़ाई में उनके साथ मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

नए सिरे से जांच की मांग

नारद राय ने कहा कि घटना के वर्षों बाद भी विनोद राय के परिवार को न्याय नहीं मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मामले के कई गवाहों द्वारा पुलिस के पक्ष में बयान दिए जाने पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बोले- सच्चाई और सम्मान की लड़ाई

पूर्व मंत्री ने अपनी भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि घटना के समय वह प्रदेश सरकार में मंत्री थे और उन्होंने अपने स्तर से हरसंभव प्रयास किया था। अब वह भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में भी परिजनों की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि सच्चाई और सम्मान के लिए है।

विनोद राय की पुण्यतिथि से ठीक पहले दिए गए इस बयान से मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पत्रकार वार्ता में मुन्ना बहादुर, अनिल राय, श्याम बिहारी राय, टुनटुन राय समेत कई स्थानीय भाजपा नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page