Connect with us

गोरखपुर

विद्युत विभाग की लापरवाही बर्दाश्त के योग्य नहीं, दे रही बड़ी दुर्घटना को दावत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सहजनवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत चेचुआपार में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां विद्युत पोल न होने के कारण बिजली की सप्लाई सीधे जमीन से दी जा रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पोल न लगने से नंगे तारों के जरिए जमीन से सप्लाई दी जा रही है, जो लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही विद्युत पोल लगाकर सप्लाई को सुरक्षित नहीं किया गया, तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द पोल लगवाकर बिजली आपूर्ति को व्यवस्थित करे, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

ग्रामीण यशोदा, मानसिंह, नन्हे सिंह, बजरंगी गुप्ता, राम नवल यादव, पप्पू गौड़ आदि ने स्पष्ट कहा है कि यदि विभाग की लापरवाही के चलते कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page