Connect with us

वाराणसी

विजयानगरम् मार्केट में नगर निगम ने 18 दुकानों पर लगाया ताला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम वाराणसी ने विजयानगरम् मार्केट में प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को 18 दुकानों पर दोबारा ताले डालकर सील कर दिया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने यह निर्णायक कदम उठाया।

बताया गया कि नगर निगम द्वारा विजयानगरम् मार्केट की दुकानों का आवंटन पहले भी विभिन्न लोगों को किराए पर किया गया था, लेकिन समय के साथ कई दुकानदारों ने आवंटन की शर्तों का उल्लंघन कर प्रथम व द्वितीय तल का अवैध निर्माण कर लिया था। इसी वजह से नगर निगम ने पहले भी इन दुकानों का आवंटन रद्द करते हुए सील किया था।

Advertisement

इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने नियमों को ताक पर रखते हुए दुकानों की सील तोड़कर अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां फिर शुरू कर दीं। इस गंभीर मामले को देखते हुए नगर निगम ने दोबारा कार्रवाई कर गुरुवार को सभी 18 दुकानों को पुलिस बल की मौजूदगी में ताला बंद कर सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के कारण पूरी कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नगर निगम की इस सख्ती को प्रशासनिक दृढ़ता के रूप में देखा जा रहा है और इससे शहर में अवैध निर्माण तथा नियम उल्लंघन करने वालों को कड़ा संदेश गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page