Connect with us

गाजीपुर

विकास कार्यों से बदला आराजी कस्बा स्वाद का स्वरूप, ग्राम प्रधान की हो रही सराहना

Published

on

Loading...
Loading...

इंटरलॉकिंग, सीसी रोड और सड़क निर्माण से गांव में विकास की नई तस्वीर

जनता का मिला साथ तो फिर करेंगे गांव का नेतृत्व : प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल खालिक

बहरियाबाद (गाजीपुर)। आराजी कस्बा स्वाद ग्राम पंचायत में इन दिनों तेजी से चल रहे विकास कार्यों के कारण गांव की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। ग्राम प्रधान शहनाज बेगम एवं प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल खालिक उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से लंबित पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।

ग्राम पंचायत में विभिन्न मोहल्लों और गलियों में बड़े पैमाने पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत कई प्रमुख मार्गों और संपर्क रास्तों का निर्माण एवं सुंदरीकरण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिल रही है।

Advertisement

गांव की गलियों में तेजी से हो रहा निर्माण कार्य

ग्राम पंचायत के विभिन्न हिस्सों में लगभग दर्जनों संपर्क मार्गों पर इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। रामविराज कुशवाहा के मकान से अमित सहाय की दुकान तक, राजूलाल के मकान से कुएं तक, कादिर ट्रेलर से हारून के मकान तक, मास्टर दुलारे से फिरोज खान के मकान तक समेत कई मार्गों पर निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है अथवा अंतिम चरण में है।

इसके अलावा दक्षिण मोहल्ला, थाने वाली मस्जिद मार्ग, इमरान चूड़ी फरोश मार्ग, भोला गोंड मार्ग, डॉक्टर शोएब मार्ग और अन्य कई गलियों में भी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराया जा रहा है।

मुख्य मार्गों पर सीसी और पीच सड़क का निर्माण

प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल खालिक उर्फ गुड्डू ने बताया कि बहरियाबाद कस्बे के अंदर शिव मंदिर से इस्लामिया स्कूल तक लगभग 300 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं इस्लामिया स्कूल से चौराहापार तक लगभग 800 मीटर लंबी सड़क पर पीच कार्य भी कराया जा रहा है।

Advertisement

इसके साथ ही गांव के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इंटरलॉकिंग और सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

शेष कार्यों को भी जल्द पूरा करने का दावा

प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल खालिक उर्फ गुड्डू ने कहा कि ग्राम पंचायत की अधिकांश गलियों में इंटरलॉकिंग कार्य पूरा कराया जा चुका है। जो कार्य अभी शेष हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। भविष्य में भी विकास की गति को और तेज करने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों में संतोष, विकास कार्यों की हो रही चर्चा

Advertisement

लगातार हो रहे विकास कार्यों से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से लंबित पड़े कार्यों के पूरा होने से गांव की सूरत बदल रही है और आम लोगों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page