Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में गंगा का जलस्तर स्थिर, पहले बढ़ रहा था पानी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। गंगा का जलस्तर इस समय स्थिर हो गया है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों में राहत है। रविवार की सुबह जलस्तर 64.68 मीटर रिकार्ड किया गया।

गंगा के जलस्तर में पिछले दिनों वृद्धि हो रही थी। घाटों की सीढ़ियों पर पानी चढ़ गया था। गंगा आरती का स्थल भी बदलना पड़ा। हालांकि पिछले दो दिनों से जलस्तर में गिरावट आ रही थी। दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर खिसक रहा था। रविवार को जलस्तर स्थिर हो गया।

Loading...

वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में जलस्तर काफी नीचे है। फिर भी सावधानी जरूरी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page