वाराणसी
पीएसी जवानों की तत्परता से बची महिला की जान
Loading...
Loading...
वाराणसी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर रविवार सुबह एक महिला का पैर फिसल गया जब वह वाराणसी-लखनऊ शटल पर चढ़ने की कोशिश कर रही थीं। महिला चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। यह देख, वहां ड्यूटी पर मौजूद पीएसी के जवानों ने तुरंत हरकत में आकर महिला को सावधानीपूर्वक बाहर खींच लिया, जिससे उनकी जान बच गई।यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Loading...
मौके पर मौजूद महिला के पति और अन्य यात्रियों ने जवानों की तत्परता की सराहना की। ड्यूटी पर मौजूद जवानों की प्रशंसा जीआरपी अधिकारियों ने भी की।महिला के साथ उनके पिता भी मौजूद थे जो उन्हें प्लेटफार्म तक छोड़ने आए थे। घटना में महिला को मामूली चोटें आईं लेकिन जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
Continue Reading
