Connect with us

बलिया

वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे बने उपमुख्य चिकित्साधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

शासन ने पदोन्नति देकर सौंपी नई जिम्मेदारी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल

बलिया। जनपद के वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे को शासन द्वारा उपमुख्य चिकित्साधिकारी (डिप्टी सीएमओ) पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उनकी पदोन्नति की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जिला महिला अस्पताल में दे रहे थे सेवाएं

डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे वर्तमान में जिला महिला अस्पताल स्थित पीपी सेंटर में वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। चिकित्सा क्षेत्र में उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए शासन ने उन्हें उपमुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई बार हुए सम्मानित

कोविड-19 महामारी के दौरान डॉ. दुबे ने स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मंचों पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

Advertisement

चिकित्सा भूषण सम्मान से भी हो चुके हैं सम्मानित

वर्ष 2024 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शाखा द्वारा डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे को “चिकित्सा भूषण” सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त गत वर्ष लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भी उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया था।

सहयोगियों ने उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की

डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे की पदोन्नति पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी तथा नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page