Connect with us

अपराध

लोहता में बाल‌ अपचारी समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया और उंचगांव गांव में विगत दिनों हुई चोरियों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों चोरों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने बताया की उंचगांव और बखरिया में विगत दिनों चोरी हुई थी। मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश की जा रही थी। सोमवार को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के लक्ष्मण पुर के पास चोर मौजूद है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौडाकर पकड लिया।

जब थाने लाकर पुछताछ की गई तो। दोनों चोरियों में शामिल होना कबूल किया। चोरों के पास से एक मोबाइल, एक लॉकेट और 9040 रूपया बरामद हुआ। पकड़े गए चोरों के आपराधिक मामले कई थानों में दर्ज है। उचगांव के लोगों द्वारा लोहता पुलिस को चोरों को गिरफ्तार करने के लिए धन्यवाद भी दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार अकेलवा चौकी इंचार्ज सुमित पांडे धीरेंद्र प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल हंसराज पाल विजय पाल बृजेश यादव आदि लोग शामिल रहे ।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page