Connect with us

बलिया

लोकसभा में उठा आंगनवाड़ी सुदृढ़ीकरण का मुद्दा

Published

on

Loading...
Loading...

सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने सरकार से मांगा जवाब

सरकार बोली—99.88% लाभार्थियों का आधार सत्यापन पूरा, ‘पंखुड़ी पोर्टल’ से आधुनिक होंगे आंगनवाड़ी केंद्र

बलिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर ‘विद्यार्थी’ ने लोकसभा में आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय तथा कुपोषण की निगरानी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने लिखित उत्तर देते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।

सरकार ने बताया कि ‘मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0’ के तहत बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरियों को छह प्रमुख सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए ‘पोषण ट्रैकर’ का उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से देश के 99.88 प्रतिशत पंजीकृत लाभार्थियों का आधार सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम भी लागू किया गया है।

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने अपने उत्तर में बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4,500 रुपये तथा सहायिकाओं का 2,250 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही बेहतर कार्य करने वालों को प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है।

Advertisement

सरकार ने यह भी जानकारी दी कि आंगनवाड़ी केंद्रों के आधारभूत ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ‘पंखुड़ी पोर्टल’ शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों में आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

सांसद रमाशंकर राजभर ‘विद्यार्थी’ के मीडिया प्रभारी ने कहा कि संसद में उठाए गए इस मुद्दे से पूर्वांचल के आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी तथा महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page