Connect with us

वाराणसी

लोकतंत्र के महापर्व में पूर्ण भागीदारी के लिए काशीवासियों ने ली शपथ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में सोमवार को ‘युवा फाउंडेशन व समाज सेवा सोसाइटी’ के संयुक्त तत्वाधान में नक्की घाट, चौकाघाट, वाराणसी क्षेत्र में लोगों को 1 जून को होने वाले राष्ट्रीय महापर्व मतदान के लिए शपथ दिलाई गई और जागरूक किया गया। लोगों को मतदान में अपना पूर्ण भागीदारी निभाने के लिए यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य था कि राष्ट्रीय महापर्व में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। अपने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए और राष्ट्र के निर्माण और अभियान के लिए हर एक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह मतदान जरूर करें, जो सबका अधिकार और जिम्मेदारी है। इस अधिकार से राष्ट्र का निर्माण होता है। एक सच्चे नायक का चयन होता है, जिसमें 100% भागीदारी जनमानस की होती है।शासन प्रशासन के तरफ से भी लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

सामाजिक संस्थाएं भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लगातार लोगों को जागरुक कर रही हैं। जागरूकता ही इस महापर्व को सफल बना सकता है। क्योंकि जब तक हम जागरूक नहीं होंगे, अपने अधिकार को नहीं पहचानेंगे। तब तक सही मायने में हम अपने राष्ट्र के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे, अपने देश के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे, समाज के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे। हमारा एक मत हमारे और हमारे देश के उज्जवल भविष्य के लिए है, जिसमें हम सबको बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

संस्था की तरफ से सलीम जावेद, सीमा चौधरी, पिंटू शर्मा और अब्दुल कलीम, रमजान, रवि विश्वकर्मा, यहशान अली, शमशेर, मोहब्दम्द शरीफ़ इत्यादि लोग शामिल रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page