Connect with us

गाजीपुर

लेखपाल झेगूंरी राम पर पत्रकार से अभद्रता और धमकी देने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

सेवराई (गाजीपुर) जयदेश। सेवराई तहसील अंतर्गत करहियां गांव की पैमाइश को लेकर हल्का लेखपाल झेगूंरी राम पर सेवराई तहसील अध्यक्ष जयदेश न्यूज एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष सेवराई मृत्युंजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृत्युंजय सिंह के अनुसार, करहियां की जमीन और रोड की पैमाइश के लिए पहुंचे लेखपाल झेगूंरी राम ने उन्हें फोन कर लक्ष्मण राम व राधेकिसुन राम के घर बुलाया। इस पर उन्होंने कहा कि जमीन और रोड की पैमाइश मौके पर ही होनी चाहिए और लेखपाल को मौके पर आने के लिए कहा।

आरोप है कि लेखपाल ने उन्हें बार-बार घर पर आने के लिए दबाव बनाया और बातचीत के दौरान गलत लहजे में बात करते हुए “तुम-तड़ांग” की भाषा का प्रयोग किया। मृत्युंजय सिंह ने उनसे सम्मानजनक भाषा में बात करने का अनुरोध किया और कहा कि वह भी सम्मान से जीना जानते हैं।

मृत्युंजय सिंह का आरोप है कि लेखपाल झेगूंरी राम ने कहा कि वह उनके पिता को भी जानते हैं, जो लगातार 28 वर्षों तक प्रधान रहे हैं, तथा उनके खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह अपनी जमीन-जायदाद छोड़कर भागने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि लेखपाल की अमर्यादित भाषा और व्यवहार से वह आहत हैं तथा उनके विरुद्ध ठोस कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मृत्युंजय सिंह ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह अगला कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सेवराई संजय कुमार यादव से कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए विनम्र निवेदन किया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page