Connect with us

गाजीपुर

जमानियां में भूमि विवादों पर प्रशासन सख्त, कई मामलों का निस्तारण

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे भूमि विवाद निस्तारण अभियान के तहत तहसील जमानियां प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। अभियान की शुरुआत 12 मई 2026 से की गई थी। इसी क्रम में शनिवार 17 मई 2026 को राजस्व निरीक्षक की अध्यक्षता में लेखपाल एवं पुलिस बल की संयुक्त टीमों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर भूमि विवादों का निस्तारण कराया।

प्रशासन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार बेमुई गांव में धारा 24 के तहत 3 प्रकरणों में पैमाइश की गई। वहीं खिजिरपुर अलीनगर में 1 प्रकरण तथा रामपुर फुफुआंव में भी 1 प्रकरण में धारा 24 के तहत कार्रवाई की गई। जगदीशपुर, सब्बलपुर और चक्खान मुहम्मद गांवों में सीमांकन की कार्रवाई कर विवादों का समाधान कराया गया।

इसके अलावा देवरियां गांव में धारा 116 के तहत 3 मामलों में कब्जा दिलाया गया। तहसील प्रशासन ने बताया कि अभियान के दौरान कुल धारा 24 के 9 प्रकरणों तथा धारा 116 के 3 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

Advertisement

प्रशासन का कहना है कि भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे और लोगों को न्याय मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page