Connect with us

चन्दौली

रेलिंग विहीन पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत, शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अंजान

Published

on

Loading...
Loading...


चंदौली। जिले के सकलडीहा क्षेत्र के बलारपुर यादव बस्ती और अमावल गांव को जोड़ने वाली सकलडीहा राजवाहा पर बनी पुलिया इन दिनों जर्जर स्थिति में लोगों की जान के लिए खतरा बन चुकी है। पुलिया की रेलिंग पूरी तरह से टूट चुकी है, जिससे आए दिन राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अंधेरे में कई लोग पुलिया से फिसल कर गिर चुके हैं और गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सबसे अधिक खतरा बच्चों को है, जो स्कूल आने-जाने में इस पुलिया का उपयोग करते हैं। पुलिया की मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

गांववालों का कहना है कि अगर शीघ्र पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।

इस संबंध में जेई इन्द्रबहादुर यादव ने बताया कि पुलिया की मरम्मत के लिए परियोजना तैयार कर ली गई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page