Connect with us

वाराणसी

रिटायर्ड होमगार्ड ने दिखाई ईमानदारी, कांवरिया का बैग लौटाया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – नित्यानंद चौबे

वाराणसी। चोलापुर बाजार स्थित मिठाई की दुकान पर जलपान करने के दौरान एक कांवरिया का बैग छूट गया। जिसमें हजारों रुपए सहित जरूरी सामान थे। जिसे दुकानदार रिटायर्ड होमगार्ड प्रेम कुमार ने कांवरियों को खोज कर लौटा दिया।        

Loading...

जानकारी के अनुसार, मार्टिनगंज आजमगढ़ के कांवरियो का जत्था बाबा दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में चोलापुर में जलपान करने के दौरान बन्शू राजभर का बैग छूट गया। काफी देर बाद बैग पर प्रेम कुमार की नजर पड़ी। जिसमें हजारो रुपए सहित जरूरी सामान थे। लेकिन कांवरिया आगे बढ़ गए थे।      

रिटायर्ड होमगार्ड प्रेम कुमार ने ऑटो चालक सोमारू के सहयोग से चोलापुर बाजार से आगे बढ़ गए कांवरियों को ढूंढ लिया और बैग में क्या-क्या है इसकी पुष्टि करते हुए कांवरिया का बैग लौटा दिया। कांवरियों ने रिटायर्ड होमगार्ड का आभार व्यक्त करते हुए बोल बम का जयघोष कर उनका धन्यवाद किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page