Connect with us

चन्दौली

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन ने मनाया महात्मा गांधी की 156वीं जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के सभासद शैलेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके 156 दीपक प्रज्वलित किए गए। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स धर्मशाला रोड पर हुआ। कार्यक्रम 01 अक्टूबर शाम 04 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विचार-विमर्श और सामाजिक चिंतन हुआ, जिसमें सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने शपथ लिया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Loading...

मुख्य रूप से राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन दिल्ली के राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, विनोद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष भाजपा आशीष गुप्ता, रामभरोस गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजीव गुप्ता, शुभम गुप्ता, विजय गुप्ता लालू, नवनीत गुप्ता, राजेश गुप्ता मास्टर साहब, संगठन सहयोगी महेंद्र गुप्ता, नगीना गुप्ता, जेपी गुप्ता, शशिकांत गांधी, जितेंद्र गुप्ता पूर्व सभासद, अजय गुप्ता (प्रधान), सामाजिक चिंतक शिव गोपाल सरकार, प्रभु नाथ गुप्ता, अमर नाथ गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, समाजसेवी संजय गुप्ता, विजय गुप्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भैरो गुप्ता, एड० शशिकांत गुप्ता, एड० अशोक गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन चंदौली के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की और अपने विचार व्यक्त किए। संचालन आशीष गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चंदौली ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मनीष गुप्ता जिला महामंत्री एवं भाजपा नेता ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page