Connect with us

Uncategorized

रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया, महिलाओं के लिए बताया आदर्श

Published

on

Loading...
Loading...

सपा कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम, श्रद्धांजलि अर्पित

ज्ञानपुर, भदोही। समाजवादी पार्टी की ओर से कंसापुर स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती के जीवन, साहस और बलिदान को याद किया।

महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं रानी दुर्गावती

भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि रानी दुर्गावती ने अपने आन-बान-शान की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने नारी सम्मान और स्वाभिमान को एक नई दिशा दी, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।

Advertisement

दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे: जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती भारत की महान वीरांगना थीं, जिन्होंने अपने शौर्य से दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए। राजा के निधन के बाद उन्होंने गढ़ मंडल (वर्तमान जबलपुर क्षेत्र) का शासन संभाला और अद्भुत नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि उनका बलिदान समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सांस्कृतिक प्रस्तुति ने खींचा ध्यान

Advertisement

कार्यक्रम में कार्यकर्ता गरिमा गोड ने रानी दुर्गावती के स्वरूप में धनुष-बाण लेकर प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, शोभनाथ यादव, महेन्द्र गोड, सन्तोष यादव, लालचन्द बिद, केशनारायण यादव, राजेन्द्र दुबे, दिलीप भीम कनौजिया, काशीनाथ पाल, हसनैन अंसारी, अंकित पाण्डेय, रवि यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page