Connect with us

चन्दौली

रस्मों के साथ सात जन्मों के रिश्ते में बंधे राहुल-रिमझिम

Published

on

Loading...
Loading...

राजनेताओं और गणमान्यजनों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ विवाह समारोह

चंदौली । नगर के नरसिंहपुर स्थित राज रसोई वाटिका में वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व ब्यूरो चीफ मदन चौरसिया के सुपुत्र राहुल चौरसिया का विवाह समारोह हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। राहुल का परिणय संस्कार हरि प्रकाश चौरसिया और माया देवी की सुपुत्री रिमझिम चौरसिया संग वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न हुआ।

विवाह समारोह में जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक के राजनेताओं, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने वालों में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, पूर्व विधायक साधना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, विधायक सुशील सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह, उद्यमी छोटू, वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह जूनियर सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।

Advertisement

समारोह में भदोही ब्यूरो चीफ जितेन्द्र उपाध्याय, चंदौली ब्यूरो चीफ प्रदीप सिंह समेत पत्रकार जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने वर-वधु को शुभाशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।

अतिथियों का स्वागत मदन चौरसिया एवं उनके सुपुत्र अश्विनी चौरसिया उर्फ गोलू ने आत्मीयता के साथ किया। विवाह में संजय चौरसिया, सुरेश यादव, पंकज जायसवाल, शिवम जायसवाल, भानु राय, रवि वर्मा, रिशु राज जायसवाल, सत्यम जायसवाल, पत्रकार गणेश प्रसाद गुप्ता, अभिषेक चौरसिया, आशीष चौरसिया, शेखर चौरसिया, ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक जायसवाल, गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज के बीच विवाह संपन्न हुआ, जो उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार क्षण बन गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page