Connect with us

बलिया

रसड़ा में धूमधाम से मनाया गया ‘वीर बाल दिवस’

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा के सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा में आज वंदना सभा के दौरान गुरु गोविंद सिंह जी के साहसी पुत्रों की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों में देशभक्ति, साहस और बलिदान की भावना को जागृत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राकेश अग्रहरी ने गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान का उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह ने धर्म और मूल्यों के प्रति अडिग रहकर दीवार में चुनवा दिए जाने जैसा क्रूर अत्याचार सहा लेकिन उन्होंने अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया।

Loading...

कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षकों शशिकांत मिश्रा और सोनू मिश्रा द्वारा तैयार की गई थी। इस दौरान विद्यार्थियों ने गुरु गोविंद सिंह जी और उनके साहिबजादों के बलिदान पर आधारित कविताएं, भाषण और नाट्य प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

प्रधानाचार्य ने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इतिहास के इन स्वर्णिम पलों को याद रखना और उनसे प्रेरणा लेना हमारा कर्तव्य है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और बच्चों को प्रोत्साहित करने वाले संदेश के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक साबित हुआ जिसने उन्हें बलिदान और धर्म के प्रति समर्पण की गहराई को समझने का अवसर दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page