वाराणसी
यूपी कॉलेज: वक्फ बोर्ड का दावा खारिज, छात्रों का विरोध जारी
वाराणसी में 25 नवंबर को यूपी कॉलेज के 115वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान इसे विश्वविद्यालय बनाने का आश्वासन दिया। इसके अगले ही दिन 26 नवंबर को वक्फ बोर्ड का एक नोटिस वायरल हुआ जिसमें यूपी कॉलेज को अपनी संपत्ति बताया गया।
कॉलेज प्रशासन ने वक्फ बोर्ड से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग की।29 नवंबर को जुमे की नमाज में पहली बार करीब 500 लोग नमाज पढ़ने पहुंचे जबकि पहले आमतौर पर 20-25 लोग ही आते थे।
2 दिसंबर को छात्रों ने नोटिस का विरोध करते हुए कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और वक्फ बोर्ड का पुतला फूंका। इस दौरान सात छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन चेतावनी देकर छोड़ दिया।
अंत में 4 दिसंबर को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने पत्र जारी कर यूपी कॉलेज पर किए गए अपने संपत्ति के दावे को खारिज कर दिया।
