Connect with us

गाजीपुर

मोबाइल छिनैती की शिकायत पर छः दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित अतरसुआ रेवसा मोड़ पर 27 मार्च को दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर फरार होने की घटना सामने आई है। पीड़ित सुनील कुमार चौबे ने बताया कि वह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करते हैं और बलिया से जंगीपुर होते हुए वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की अपाची बाइक पर सवार दो लड़कों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और चलती गाड़ी से उनका वीवो मोबाइल निकालकर फरार हो गए।

Loading...

पीड़ित ने घटना की जानकारी नन्दगंज थाना में देने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन थाने के मुंशी ने इसे लेने से मना कर दिया और ऑनलाइन शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद, उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, लेकिन छह दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित का आरोप है कि नन्दगंज पुलिस छिनैती और चोरी की घटनाओं में हमेशा आना-कानी करती है और एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल करती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page