Connect with us

गाजीपुर

मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस ने मु०अ०सं० 41/2026 धारा 103(1) व 238 बीएनएस से संबंधित 25-25 हजार रुपये के इनामी दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त दासू वनवासी हत्या प्रकरण में वांछित बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, देर रात प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह टीम के साथ पियरी बाजार क्षेत्र में इनामी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दासू वनवासी की हत्या में शामिल रासबिहारी और हरिन्द्र सेहमलपुर गांव स्थित निर्माणाधीन फायर सर्विस स्टेशन के पास मौजूद हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम उ0नि0 वासुदेव प्रसाद व हमराहियों के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम के अनुसार निर्माणाधीन फायर सर्विस स्टेशन के पास पहुंचने पर छिपे हुए अभियुक्तों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें रासबिहारी के बाएं पैर और हरिन्द्र के दाएं पैर में गोली लगी। दोनों घायल होकर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 02 अदद तमंचा .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर तथा हरिन्द्र की जेब से 01  जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रासबिहारी पुत्र बंझू निवासी मोलनापुर थाना नोनहरा गाजीपुर, उम्र 45 वर्ष तथा हरिन्द्र पुत्र रासबिहारी निवासी मोलनापुर थाना नोनहरा गाजीपुर, उम्र 19 वर्ष शामिल हैं।

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह थाना सैदपुर तथा सब इंस्पेक्टर वासुदेव प्रसाद मय हमराह थाना सैदपुर शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page