गाजीपुर
कई मुकदमों में वांछित 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
नन्दगंज (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे एक 25000 रुपये के इनामी अभियुक्त को रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के पहलवानपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल यादव उर्फ बिटानू उम्र 24 वर्ष पुत्र विजय यादव निवासी बेहड़ा चौरे थाना केराकत जौनपुर के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ जौनपुर के केराकत थाना में तीन तथा गाजीपुर के नंदगंज थाने में पंजीकृत दो मुकदमें में मारपीट, धमकी, अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अतुल कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, आरक्षी केशव निषाद एवं आरक्षी देवराज मिश्र शामिल रहे।
