Connect with us

गाजीपुर

दवाओं सहित मुफ्त होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर में शंकर नेत्रालय द्वारा लगेगा निःशुल्क शिविर

गाजीपुर (जयदेश)। 18 मई को वाराणसी के प्रतिष्ठित आर जे शंकर नेत्रालय द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन जीबी इंटरनेशनल स्कूल के सौजन्य से सैदपुर के बरनवाल एग्रो में किया जा रहा है। शिविर में किसी भी प्रकार के नेत्र संबंधित बीमारी की समुचित जांच शंकर नेत्रालय के वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा किया जायेगा तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन दवाई तथा बस द्वारा शिविर से अस्पताल तक ले जाने व पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

Loading...

शिविर के संयोजक तथा जीबी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने बताया कि शंकर नेत्रालय पिछले कई वर्षों से भारत ही नहीं विश्व की बहुप्रतिष्ठित संस्था है जो सन १९७८ से नेत्र संबंधित विकारों जैसे मोतियाबिंद,ग्लूकोमा तथा रेटीना संबंधित बीमारियों का सफल और सुविधाजनक इलाज उपलब्ध कराता है।अकेले चेन्नई के अस्पताल में प्रतिदिन 1200 मरीजों का इलाज तथा 100 से अधिक सर्जरी की जाती है। संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए OPD तथा ऑपरेशन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

शिविर में नेत्र संबंधित किसी भी विकार की जांच निःशुल्क होगी तथा जरूरतमंद मरीज को शिविर से ही अस्पताल तक जाने आने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। निःशुल्क शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक बरनवाल एग्रो,द्वारिका पैलेस मेरिज हॉल के सामने,मेन रोड,सैदपुर पर होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page