Connect with us

गाजीपुर

वरिष्ठता क्रम लागू करने की मांग, शिक्षक समायोजन पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। शिक्षक समायोजन प्रक्रिया को लेकर जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत कनिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विरोध दर्ज कराया है। शिक्षकों ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप वरिष्ठता क्रम का पालन किया जाए और कनिष्ठ शिक्षकों का अनिवार्य रूप से समायोजन न किया जाए।

Loading...

इस संबंध में शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान पंकज चौरसिया, अभिषेक पाण्डेय, राजीव यादव, राजन मिश्र, सुनील यादव, गौरव बरनवाल, अनूप चौरसिया, मनोज मिश्रा, महेश यादव, मुकेश आनंद, प्रियंका वर्मा, प्रीति कुमारी, वर्तिका राय आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page