Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद में चलाया गया जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त और जनजागरूकता कार्यक्रम

एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया चेकिंग अभियान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी एवं सार्थक बनाने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान लोगों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

Advertisement

शोहदों के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान

अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं सघन चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने वाले शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने तथा अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page