गाजीपुर
मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजीपुर में चला जागरूकता अभियान
बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने किया पैदल गश्त
एंटी रोमियो टीम ने शोहदों के खिलाफ चलाया विशेष चेकिंग अभियान
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत मंगलवार को जनपद गाजीपुर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष गतिविधियां संचालित की गईं।

लोगों को सुरक्षा और महिला अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान लोगों को महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

संदिग्ध व्यक्तियों और शोहदों पर रखी गई नजर
अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने सक्रिय रूप से भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखते हुए शोहदों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता और निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आमजन से भी महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
