Connect with us

वाराणसी

मिशन लाइफ के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर एवं डीएम ने अलसुबह गंगा घाट सफाई अभियान की शुरुआत की

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

गंगा घाटों पर श्रमदान द्वारा सफाई अभियान पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया-अशोक मुथा जैन

Loading...

अभियान से स्वच्छता को बल मिलता है और लोगो में पर्यावरण के प्रति चेतना भी जागृत होती है-एस. राजलिंगम

    वाराणसी। मिशन लाइफ के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन एवं जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने गुरुवार को दशाश्वमेध घाट सफाई अभियान का अलसुबह शुभारंभ किया। इस क्रम  में जिला प्रशासन एवं पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सामूहिक रूप से गंगा नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया।
  पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने बताया कि आज गंगा घाटों पर श्रमदान द्वारा सफाई अभियान पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा इस तरह का अभियान समय-समय पर चलाया जाता है।
  जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि इस तरह के अभियान से स्वच्छता को बल मिलता है और लोगो में पर्यावरण के प्रति चेतना भी जागृत होती है। स्वच्छता के महत्व को बताते हुए उन्होंने सभी से अपने आस-पास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। 
   इस अभियान में पुलिस अधिकारियों के साथ एडीएम प्रशासन रण विजय सिंह, एडीएम सिटी गुलाब चंद्र, एडीएम प्रोटोकॉल बच्चू सिंह, नगर स्वाथ्य अधिकारी एनपी सिंह सहित अनेक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page